तजाकिस्तान की इस लड़की ने गाई आशा भोसले की गजल, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

नई दिल्ली। भारतीय गीत-संगीत ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। बॉलीवुड के गीत देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं और लोगों को अक्सर उन गीतों पर थिरकते देखा जाता है और उनको गुनगुनाते हुए सुना जाता है। संगीत को किसी सरहद के दायरे में नहीं बांटा जा सकता है और इसी का ताजा उदाहरण देखने को मिला जब तजाकिस्तान की रहने वाली लड़की ने हिंदी फिल्मों के गीतों को इतनी खूबसूरती से गाया कि बिना तारीफ किए आप नहीं रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज ने ऐसे त्यागे प्राण

noziya karomatullo tajikistan girl singing Bollywood songs, video viral

नोजियाई कारोमाटुल्लो तजाकिस्तान की रहने वाली लड़की है। हालांकि उनकी गायकी को देखकर ये कहना मुश्किल है कि वो भारत की नहीं हैं। अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बना चुकी नोजियाई ने आशा भोसले की गजल 'दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए' को एक कांसर्ट में गाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यहीं नहीं कई और भी हिंदी गीत आपको यूट्यूब पर मिल जाएंगे जिसे लाखों लोगों ने देखा है और सराहा है।

नोजियाई के गीतों को तजाकिस्तान में भी खूब पसंद किया जा रहा है। जबकि तजाकिस्तान में बोली जाने वाली आधुनिक पर्शियन बोली ताजिकी है। नोजियाई को ताजिकी में गाने के अलावा हिंदी में भी गाने का भी शौक है। 7 फरवरी 1988 को तजाकिस्तान के दशांबे में नोजियाई का जन्म हुआ था।

ये भी पढ़ें: वसुंधरा की गौरव यात्रा के रास्ते में पड़ा मकान, थानेदार ने घरवालों को छत पर चढ़कर ये काम ना करने का दिया नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+