VIDEO: मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज ने ऐसे त्यागे प्राण
नई दिल्ली। जैन समुदाय के धर्म गुरु और भारत के दिगंबर मुनि तरुण सागर का शनिवार को निधन हो गया। मुनि बनने के बाद निर्वस्त्र रहने वाले तरुण सागर लंबे समय तक पीलिया से ग्रसित थे। बीमार रहने के कारण उन्होंने खान पीना भी छोड़ दिया था। 51 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले तरुण सागर जैन समुदाय से ताल्लुक रखते थे। तरुण सागर ने अपना पूरा जीवन ही प्रवचन में गुजार दिया।
ये भी पढ़ें: जैन मुनि तरुण सागर के 'कड़वे प्रवचन' हुए शांत, जानिए उनकी पूरी कहानी

तरुण सागर के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं लेकिन उन्होंने आज अपना शरीर त्याग दिया। तरुण सागर महाराज के निधन के बाद उनके प्रवास स्थल पर अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जैन मुनि के गुरु पुष्पदंत सागर महाराज ने एक वीडियो जारी कर पहले ही बता दिया था कि तरुण सागर की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पत्र के जरिए मुनि सौरभ सागर और अरुण सागर से दिल्ली पहुंच तरुण सागर की समाधि में सहयोग करने के लिए कहा गया था।
बीमारी के कारण जैन मुनि ने खाना-पीना छोड़ दिया था और संल्लेखना (खानपान छोड़कर शरीर त्यागना) कर रहे थे। वो आगे इलाज भी नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने डॉक्टरों से दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने को कहा था, जिसके बाद वे अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम चातुर्मास स्थल आ गए थे। जैन शास्त्रों में इस तरह की मृत्यु को संथारा कहा जाता है। इसे जीवन की अंतिम साधना भी कहा जाता है।
वहीं, पीएम मोदी सहित कई राजनैतिक हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर मुनि तरुण सागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि उनके आदर्शों और समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जैन मुनि के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की।
ये भी पढ़ें: जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर पीएम मोदी समेत बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications