इंतजार खत्‍म: आज से गुड़गांव में फर्राटे से दौड़ेगी रैपिड मेट्रो

Now you can take the Metro to Gurgaon
गुड़गांव। साइबर सिटी गुड़गांव में रैपिड मेट्रो का इंतजार खत्म हो गया है। जी हां दिल्‍ली मेट्रो नेटवर्क से साइबर सिटी को जोड़ने वाली गुड़गांव रैपिड मेट्रो आज से शुरु हो गई है। रैपिड मेट्रो का मुख्‍य मकसद ऑफिस जाने वाले लोगों को बसों में धक्‍के खाने से बचाना है। इतना ही नहीं रैपिड मेट्रो के चलते नेशनल हाइवे नंबर 8 पर यातायात भी कम होगा। उल्‍लेखनीय है कि इस सेवा से उन ढाई लाख लोगों को काफी राहत मिलेगी जो काम के सिलसिले में रोजाना यहां आते-जाते हैं।

रैपिड मेट्रो ने गुरुवार को दिन में 11 बजे से अपनी सेवा शुरू कर दी। इसका औपचारिक उद्घाटन बुधवार को ही कर दिया गया था। इसका उद्घाटन रैपिड मेट्रो के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव राय ने किया। उन्होंने स्वीकार किया कि इस परियोजना को पूरा करने में देरी हो गई लेकिन उनकी तरह से कोई कमी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि महज 65 लोगों की टीम ने रैपिड मेट्रो को ट्रैक पर लाकर खड़ा कर दिया।

1,088 करोड़ रूपये की परियोजना के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर संजीव राय ने कहा कि डीएलएफ सिटी के फेज 3 के साथ सिकंदरपुर में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को जोड़ने वाली रैपिड मेट्रो सेवा सुबह छह बज कर पांच मिनट से लेकर रात के 12 बज कर 20 मिनट तक चालू रहेगी। यह सेवा हर चार मिनट के बाद उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि तीन कोच वाले इस रैपिड मैट्रो में लगभग 800 यात्री यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो की तरह इसमें महिलाओं के लिए कोई विशेष कोच आरक्षित नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+