One India-One Ticket: IRCTC प्लेटफॉर्म से अब Namo Bharat के लिए भी बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए प्रोसेस

One India-One Ticket: भारतीय रेलवे ने नमो भारत ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा आसान कर दी है। अब यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए आईआरटीसी ने 'एक भारत-एक टिकट' पहल के तहत समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआरसीटीसी ट्रेन ई-टिकट बुक करने के बाद, यात्री अब इसके साथ ही ऐड-ऑन सेवा के रूप में एक साथ आठ यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि नमो भारत के जरिए यात्रियों को भारतीय रेलवे की सुविधाएं कैसे मिलेंगी?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मिलकर नमो भारत ट्रेनों के लिए मिलकर ताजा पहल की है। जिसके तहत आईआरसीटीसी प्लेटफार्म पर भी रेलवे टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए रेलवे और आईआरसीटीसी ने 'एक भारत-एक टिकट' को लेकर हस्ताक्षर किया है।

book tickets for Namo Bharat from IRCTC

'एक भारत-एक टिकट' का लाभ
'एक भारत-एक टिकट' का लाभ लेने के लिए यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। दरअसल, नमो भारत टिकट वर्तमान रेलवे आरक्षण विंडो पर भी 120 दिन पहले तक बुक की जा सकती है। एक ही ट्रेन टिकट के लिए बुक किए गए सभी नमो भारत टिकट सभी यात्रियों के लिए एक ही मूल और गंतव्य स्टेशन के लिए होंगे।

कैसे होगी बुकिंग?
टिकट बुकिंग सफल होने पर, उपयोगकर्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेजे गए अलग-अलग आरआरटीएस क्यूआर कोड विवरण के साथ एसएमएस और ईमेल के माध्यम से पुष्टि प्राप्त होगी। यह टिकट यात्रा तिथि के आसपास 4 दिनों के लिए वैध होगा। ट्रेन टिकट बुक करते समय यदि कोई आरआरटीएस स्टेशन नजदीक है तो नमो भारत टिकट बुकिंग के लिए एक पॉपअप प्रॉम्प्ट भी अपने आप आ जाएगा। प्रत्येक यात्री के पास ट्रेन टिकट पर नमो भारत ट्रेन टिकट के लिए एक समर्पित क्यूआर कोड होगा। नमो भारत के टिकट आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म (ट्रेन, हवाई, बस, चैटबॉट आदि) के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+