अब ताज सहित कई ईमारतों का दीदार हुआ बहुत महंगा

लखनऊ। दुनियाभर में प्रेम की निशानी के रूप में मशहूर ताज महल का दीदार अब महंगा हो गया है। ना सिर्फ ताजमहल बल्कि कई ऐतिहासिक ईमारतों का दीदार अब महंगा हो गया है। ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी सहित कई ऐतिहासि ईमारतों को देखने के लिए अब आपको तीन गुना अतिरिक्त पैसा देना होगा।

अगर इंडिया घूमना है तो डाउनलोड कीजिये ये मोबाइल ऐप

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने इन ईमारतों के दीदार के लिए नयी कीमतों को जारी कर दिया है जो आज से लागू हो गया है। विदेशी नागरिकों को इन ईमारतों के दीदार के लिए तीन गुना पैसा देना होगा। भारतीयों और विदेशियों को तीन गुना अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बढ़ी दरों को पिछले वर्ष नवंबर माह में लागू करने की योजना बना रहे थे लेकिन विरोध के चलते इसे टाल दिया गया। देश के 120 ऐतिहासिक स्मारकों को शुल्क बढ़ा दिया गया है। हालांकि ताजमहल के दीदार के लिए बढ़ी कीमतें कल यानी दो अप्रैल से लागू होगी, इसकी वजह है शुक्रवार को ताजमहल का बंद होना।

ताजमहल के दीदार की कीमत

ताजमहल के दीदार की कीमत

विदेशी नागरिकों के लिए 750 की जगह 1000 जबकि भारतीयों के लिए 20 जगह 40 रुपए देना होगा।

आगरे का किला

आगरे का किला

विदेशी सैलानियों के लिए 250 की जगह 750 जबकि भारतीयों के लिए 20 की जगह 40 रुपए हो गया है।

फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी

विदेशी नागरिकों के लिए 250 की जगह 750 व भारतीयों के लिए 20 की जगह 40 रुपए।

सिकंदरा

सिकंदरा

विदेशी नागरिकों के लिए 100 की जगह 300 व भारतीयों के लिए 10 की जगह 20 रुपए।

एतमाउद्दौला

एतमाउद्दौला

विदेशी नागरिकों के लिए 100 की जगह 300 जबकि भारतीयों के लिए लिए 10 की जगह 20।

मेहताब बाग

मेहताब बाग

विदेशी नागरिकों के लिए 100 की जगह 300 और भारतीयों के लिए 5 की जगह 15 रुपए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+