Corona: अब लॉकडाउन के दौरान कर सकते हैं ये काम, गृह मंत्रालय ने दी छूट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बढ़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच गृह मंत्रालय की तरफ से भी ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योकिं शनिवार को गृह मंत्रालय की तरफ से कुछ कामों के लिए लॉकडाउन में छूट देने का फैसला किया गया है। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में एक दिशा-निर्देशों का जारी किया है, जिसमें देशबंदी के दौरान कुछ कामों में छूट दी गई है।
Recommended Video

गृह मंत्रालय ने इन कामों में दिया छूट
गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए मछली पकड़ने (समुद्री)/ जलीय कृषि उद्योग के संचालन को छूट दी है। इसमें फीडिंग और रख रखाव भी सामिल है। इसके अलावा मंत्रालय ने फूड प्रोसेसिंग, फीड प्लांट्स, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, फसलों की कटाई, सेल्स और मार्केटिंग जैसे कामों को लॉकडाउन की अवधि में करने की छूट प्रदान की है। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि काम के दौरान सोमाजिक दूरी, हाइजीन प्रैक्टिस और सरकार द्वारा जारी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।
Ministry of Home Affairs (MHA) has issued the 5th addendum to the consolidated guidelines regarding the #CoronaLockdown. The 5th addendum exempts from lockdown restrictions, the operations of Fishing (Marine)/Aquaculture Industry: Ministry of Home Affairs pic.twitter.com/FZT9cEGw2C
— ANI (@ANI) April 11, 2020
पीएम मोदी ने की लॉकडाउन पर चर्चा
मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'मैं 24*7 उपलब्ध हूं।' पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री किसी भी वक्त कोरोना वायरस के मद्देनजर मुझसे बात कर सकते हैं और अपना सुझाव दे सकते हैं। हमें कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ कोरोना के खिलाफ लड़ना है। इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी ब्योरा पेश किया।

संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7447 तक पहुंची
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण देश में बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार तक कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7447 तक पहुंच गई जबकि मरने वालों की संख्या 239 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई। मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि कोरोना के 6565 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 643 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 1035 नए केस आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है।

लॉकडाउन बढ़ाने की मांग
मुख्यमंत्रियों ने दिया लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव पीएम मोदी के साथ बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने एक सुर में लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी। अमरिंदर सिंह ने इंडस्ट्री और कृषि को कुछ छूट देने की मांग की साथ ही रैपिड टेस्टिंग किट जल्द उपलब्ध कराने को कहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन कम से कम 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए।
यह भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 400 पार, 24 घंटे में 1593 टेस्ट किए गए, अब तक इतनी मौतें












Click it and Unblock the Notifications