गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 400 पार, 24 घंटे में 1593 टेस्ट किए गए, अब तक इतनी मौतें

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना के मरीजों की संख्या 400 पार चली गई है। यहां 54 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ ही कुल मामले बढ़कर 432 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, 24 घंटे में 1593 लोगों के टेस्ट किए गए। जिनमें से 1187 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 124 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 282 अभी पेंडिंग में हैं। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि के मुताबिक, गुजरात में अहमदाबाद और वडोदरा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां क्रमश 228 एवं 77 केस दर्ज हो चुके हैं।

अब तक 19 लोगों की जान गई

अब तक 19 लोगों की जान गई

राज्य में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में यहां 2 मौतें दर्ज की गईं। जिनमें एक शख्स (40 वर्षीय) अहमदाबाद का और दूसरा (81 वर्षीय) गांधीनगर का था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि, मृतकों में जो अहमदाबाद का मरीज था, वो किडनी की बीमारी से पीड़ित था। उसकी अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ही जान गई। जबकि, बुजुर्ग की मौत गांधीनगर के सिविल अस्पताल में हुई।

आधे से ज्यादा मरीज सिर्फ अहमदाबाद से

आधे से ज्यादा मरीज सिर्फ अहमदाबाद से

जयंती रवि ने बताया कि, अब तक जिन 19 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई है, उनसे से 7 अहमदाबाद के, सूरत के चार, वडोदरा और भावनगर के दो-दो लोग शामिल हैं। अब तक दर्ज कोरोना के कुल मामलों की बात करें, गुजरात में यह आंकड़ा 400 के पार चला गया है। यहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग अहमदाबाद से ही मिल रहे हैं और मौतें भी यहीं सबसे ज्यादा हुई हैं। अकेले अहमदाबाद से कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

इस शहर में 128 लोगों के सैंपल लिए

इस शहर में 128 लोगों के सैंपल लिए

अहमदाबाद के दाणीलिमड़ा स्थित सफी मंजिल इलाका कोरोना का एपिसेंटर बन चुका है। गुरुवार को यहां एक व्यक्ति के कारण 30 लोगों को संक्रमण हो गया। पहले यहां से एक पॉजिटिव केस आने के बाद पूरे इलाके को क्लस्टर क्वारंटाईन किया गया था। बाद में 128 लोगों के सैंपल लिए गए, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ गई। यहां आज भी और पॉजिटिव केस सामने आने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

14 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन में

14 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन में

पूरे राज्य में इस समय 14 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन में हैं। वहीं, सूरत जैसे शहरों में क्लस्टर क्वारंटाइन और मास क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या 50 हजार से भी ज्यादा है। 7 अप्रैल को बताया गया था कि, 14054 लोग जो क्वारंटाइन में थे, उनमें से 12,885 होम-क्वारंटाइन में, 900 सरकारी व्यवस्था के अंदर एवं 269 प्राइवेट यूनिट्स में पाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+