अब संसद में सांसदों को हंगामा करना पड़ सकता है महंगा, कट सकती है सैलरी
नई दिल्ली। संसद में हंगामा करने वाले सांसदों की अब मुश्किलें बढ़ सकती है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सरकार को सुझाव दिया है कि सरकार को काम नहीं तो वेतन नहीं की नीति अपनानी चाहिए।
महेश शर्मा ने संसद में काम ना होने की दशा में सांसदों के खिलाफ इस कार्यवाही का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस के सांसद काम की बजाय सिर्फ हंगामा करना चाहते हैं।
संसद में शोर, कौन सुनेगा क्षेत्रिय दलों को
महेश शर्मा ने कहा कि सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि जो सांसद काम नहीं करते हैं संसद में उनकी सैलरी उस दिन की रोक देनी चाहिए। लेकिन इसमें दिक्कत यह है कि अगर स्पीकर सदन को स्थगित करती हैं तो क्या इस स्थिति में भी यह नियम लागू होगा। पर्यटन मंत्री महेश शर्मा के इस सुझाव पर सरकार आम सहमति बनाने में प्रयासरत है। इसके लिए विपक्ष के साथ बातचीत चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications