LOCKDOWN में फोन के जरिए होगा मरीजों का इलाज, AIIMS ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन में दूसरी बीमारियों से ग्रसित लोग काफी परेशान हो रहे हैं। जिसके बाद अब दिल्ली एम्स ने मरीजों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसकी मदद से वो अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। अपॉइंटमेंट के बाद संबंधित विभाग के डॉक्टर उन्हें फोन पर चिकित्सा परामर्श देंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के सभी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई थी।

एम्स के मुताबिक फॉलोअप के लिए मरीज 9115444155 पर कॉल कर सकते हैं। इसके बाद उनका UHID नंबर वेरिफाई किया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन सफल रहा तो मरीज का अपॉइंटमेंट कंफर्म हो जाएगा और उसे मैसेज के जरिए सूचना दे दी जाएगी। वहीं इस दौरान मरीज अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी बदलवा सकते हैं। एम्स के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक ये सुविधा सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं अपॉइंटमेंट वाले दिन मरीज को एम्म के संबंधित विभाग की ओर से फोन आएगा। इस दौरान संबंधित डॉक्टर मरीज की समस्या सुनकर उन्हें चिकित्सा परामर्श देंगे। एम्स ने साफ कर दिया है कि ये सुविधा उन्हीं मरीजों के लिए है जो पहले से एम्स में इलाज करवा रहे हैं और जिनको डॉक्टर की ओर से फॉलोअप के लिए कहा गया था।
भारत में 33 हजार से ज्यादा मरीज
भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है. जिस वजह से मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है. वहीं राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 3400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 56 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1092 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली के हॉटस्पॉट वाले इलाकों को सील कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications