अब मध्य प्रदेश में रानी पद्मावती के बारे में स्कूल में पढ़ाया जाएगा
भोपाल। फिल्म पद्मावति को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार विवाद जारी है, इस फिल्म को लेकर अब खुलकर भाजपा सरकार ने अपना रुख जाहिर करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने घोषणा की है कि अगले सत्र से मध्य प्रदेश के तमाम स्कूलों में चित्तोड़गढ़ की रानी पद्मावती के बारे में पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य में स्कूल के पाठ्यक्रम में रानी पद्मावती को शामिल किया जाएगा।


राजपूत के कार्यक्रम में किया ऐलान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यह घोषणा बुधवार को समग्र राजपूत समाज द्वारा उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए की। आपको बता दें कि राजपूत नेताओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित किए जाने के लिए किया था, जिसमे मुख्यमंत्री को सम्मानित किया जाना था। आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही कहा था कि अगर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया गया है और रानी पद्मावती के सम्मान के खिलाफ इस फिल्म को बनाया गया है तो मध्य प्रदेश में इसके प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

रानी पद्मावती की जीवन प्रेरणा स्त्रोत
कार्यक्रम में बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि राजमाता पद्मावती का पूरा जीवन एक प्रेरणा का स्त्रोत है, उन्होंने त्याग की ऐसी मिशाल रची है है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। रानी पद्मावती का जीवन चरित्र, त्याक, तपस्या और वीरता के लिए याद किया जाएगा, ऐसे में उनके शौर्य की कहानी आने वाली पीढ़ियो को याद रहे इसके लिए रानी पद्मावती के बारे में स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। आने वाली पीढ़िया सही इतिहास जान सके इसके लिए ऐसा किया जा रहा है।

रानी पद्मावती का बनेगा स्मारक
शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि देश के वीरों की स्मृति में भोपाल में जिस प्रस्तावित वीरभूमि का निर्माण होने जा रहा है, उसमे रानी पद्मावती का भी स्मारक बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पद्मावती फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका दीपिका पादुकोण निभा रही हैं, साथ ही फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर भी हैं।
इसे भी पढ़ें- ख़िलजी की राजपूत रानी की कहानी जो भुला दी गई












Click it and Unblock the Notifications