खुशखबरी! अब लद्दाख में बिना परमिट घूम सकते हैं भारतीय पर्यटक, ILP नहीं होगा जरूरी

नई दिल्ली, 7 अगस्त। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अब वहां पर्यटकों के बिना परमिट आने की अनुमति दे दी गई है। लद्दाख प्रशासन ने शुक्रवार को प्रदेश का भ्रमण करने के लिए घरेलू पर्यटकों सहित सभी भारतीय नागरिकों के लिए इनर लाइन परमिट (आएलपी) की आवश्यकता को समाप्त करने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले लद्दाख के कुछ इलाकों में जाने के लिए इंडियन टूरिस्ट को अधिकारियों से इनर लाइन परमिट (ILP) प्राप्त करना आवश्यक होता था।

Now Indian tourists can roam in Ladakh without a permit ILP will not be necessary

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अगल हुए और केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख को दो साल का समय हो चुका है। ऐसे में पर्यटन को बढावा देने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं की शुरुआत कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को लद्दाख के गृह विभाग ने बड़ा ऐलान करते हुए घरेलू पर्यटकों और स्थानीय निवासियों सहित सभी भारतीय नागरिकों के लिए अब बिना परमिट लद्दाख घूमने की छूट दे दी है। 2015 के आदेश के अनुसार, भारतीय पर्यटकों को लद्दाख क्षेत्र में यर्मा गोम्पा/यार्मा गोंबू मठ सहित वारशी तक पनामिक से आगे के स्थानों की यात्रा करने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें: लद्दाख में खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति की द्रास यात्रा रद्द, अब बारामूला में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिए उप-राज्यपाल आरके माथुर ने 6 अगस्त को लद्दाख पुलिस के टूरिस्ट विंग की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि पुलिस की ये टीम लद्दाख आने वाले पर्यटकों को होने वाली मुश्किलों से निपटेगी। इसके अलावा टूरिस्ट विंग के अधिकारी इलाके में पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों को भी सुनिश्चित करेंगे। आरके माथुर ने कहा 'प्रौद्योगिकी की मदद से लद्दाख पुलिस की टूरिस्‍ट विंग बचाव अभियान और पर्यटकों के सामने आने वाली अन्य आपात स्थितियों से निपटेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+