अब मिलेगी कम से कम 9000 रुपए पेंशन, हुआ फैसला

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 9000 रुपए प्रति व्यक्ति कर दिया गया है।

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 9000 रुपए प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। साथ ही यह फैसला किया गया है कि अब केंद्रीय कर्मियों की क्षतिपूर्ति राशि में भी दो गुना बढ़ोतरी की जाएगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को दी। पीएमओ कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि देश में करीब 50.55 लाख लोगों को पेंशन मिलती है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 9000 रुपए प्रति व्यक्ति कर दिया गया

केंद्रीय राज्‍य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि करीब 88 फीसदी पेंशन खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने 50 लाख पेंशनभोगियों और करीब चार करोड़ अंशधारकों के लिये जनवरी के अंत तक आधार संख्या उपलब्ध कराने को अनिवार्य कर दिया गया है। अब अंशधारकों या पेंशनभोगियों के पास आधार नहीं है, उन्हें माह के अंत तक यह सुबूत देना होगा कि उन्होंने आधार के लिए लिए आवेदन कर दिया है। आपको बताते चले कि ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आधार को अनिवार्य बना दिया गया है। वहीं कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 9,000 रुपए कर दिया गया है। साथ ही क्षतिपूर्ति राशि 10.15 लाख रुपए से बढ़ाकर 25.35 लाख रुपए कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+