Indian Idol 12 के कंस्टेस्टेंट्स को लेकर अब अनुराधा पौडवाल ने कही बड़ी बात

मुंबई, 23 मई। टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों बिग बॉस से भी कहीं ज्यादा सुर्खियां बंटोर रहा है। शो को लेकर रोजाना नए विवाद सामने आ रहे हैं जिसकी चलते सोशल मीडिया पर भी इंडियन आइडल की काफी चर्चा हो रही है। बीते दिनों शो में पहुंचे किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के खुलासे ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। उस कॉन्ट्रोवर्सी को अब एक बार फिर हवा मिल गई है। शनिवार को ऑनएयर हुए एपिसोड में मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने अमित कुमार के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अमित कुमार को लेकर क्या है विवाद

अमित कुमार को लेकर क्या है विवाद

मालूम हो कि बीते दिनों बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार की याद में एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था जिसमें अमित कुमार को गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया था। इस दौरान अमित कुमार ने कहा कि शो के मेकर्स ने उन्हें कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने के लिए कहा था, उन्हें पैसों की जरूरत थी इसलिए शो में आए थे वरना ऐसे एपिसोड में कभी ना आते। अमित कुमार के उस बयान को लेकर आदित्य नारायण आज भी गुस्सा हैं।

कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रुप कुमार भी पहुंचे

कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रुप कुमार भी पहुंचे

शो को लेकर जारी विवाद के बीच बीते शनिवार इंडियन आइडल के सेट पर कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रुप कुमार स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे। शो के खत्म होने के बाद अनुराधा पौडवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शो के कंटेस्टेंट्स का परफॉर्मेंस कैसा लगा, उन्होंने अमित कुमार के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मुझे तो सारे कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक लगे।

अनुराधा पौडवाल ने अमित कुमार को लेकर कही ये बात

अनुराधा पौडवाल ने अमित कुमार को लेकर कही ये बात

अनुराधा पौडवाल आगे कहती हैं, 'शो में मुझे कुछ भी कॉन्ट्रोवर्सी जैसा नहीं लगा, मुझे तो ये जानकर हैरानी हो रही है कि लोग कंटेस्टेंट्स के टैलेंट पर सवाल उठा रहे हैं। अमित कुमार के विवाद के बारे में कुछ पता नहीं था, जब मैं वहां गई तो सभी बच्चों ने बहुत अच्छा गाया। सबका परफॉर्मेंस देखकर मैं सरप्राइज हो गई।' आपको बता दें कि शो के बीच में आदित्य नारायण ने अमित कुमार को लेकर तंज भी कसा था, उन्होंने गेस्ट से पूछा कि आपको हमारी टीम से किसी ने कहा था कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए या दिल से कर रहे हैं।

आदित्य ने किया शो और मेकर्स का बचाव

आदित्य ने किया शो और मेकर्स का बचाव

बता दें कि अमित कुमार के बयान के बाद आदित्य नारायण ने कहा था, किशोर कुमार जैसे किसी भी लेजेंड्री कलाकार से सिर्फ 1 या 2 घंटे में श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती। यह इतना आसान नहीं हैं। हम कोरोना काल में शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट, जज, और पूरी यूनिट के साथ दमन शिफ्ट हुए। यहां शूटिंग हो रही है रिहर्सल हो रहे हैं। अमित कुमार को अगर शो की शूटिंग के दौरान कुछ अच्छा नहीं लगा तो वह बीच में रोककर बता सकते थे। कोरोना संकट में भी हम दर्शकों को लिए कुछ फ्रेश लाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुराने चैनलों को अपने पुराने एपिसोड्य ही चलाने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Indian Idol 12: गुस्सा काबू नहीं कर सके आदित्य नारायण, किशोर कुमार के बेटे अमित को कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+