ध्यान से देखिए घढियाली आंसू 'आप' के आशुतोष के
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने दिल्ली में एक किसान गजेन्द्र की ख़ुदकुशी के बाद जिस ढंग से रिएक्ट किया, उसके बाद से उनकी संवेदनशीलता संदिग्ध हो गई। पर आज वे एक एक डिबेट में रोए। इससे पहले एक पत्रकार ने आशुतोष से सवाल किया गजेन्द्र की मौत के संबंध में तो वे कहने लगे, क्या केजरीवाल पेड़ से लटकते...

अब वही आशुतोष शुक्रवार को लाइव टीवी शो में फूट-फूट कर रो पड़े। वह पार्टी की रैली में किसान गजेंद्र सिंह की मौत पर अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी मांगे जाने के मुद्दे पर डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम में गजेंद्र की बेटी मेघा भी थीं।
हालांकि उनके पहले दिए बयान के बाद उनके आंसुओं को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। बहरहाल गजेन्द्र की मौत पर डिबेट के दौरान वे रो पड़े। आशुतोष ने मेघा से कहा, ''बेटी, हम सब बहुत आहत हैं। मैं तुम्हारा गुनहगार हूं। हम लोग सोए नहीं हैं रात में। इसके बहाने जो राजनीति की जा रही है, यह गलत है। ''
गजेन्द्र सिंह की मौत पर आशुतोष के बयान से वरिष्ठ लेखक अनामी शरण बबल भी बहुत आहत हैं। वे कहते हैं कि कुछ ही दिन पहले चंडीगढ़ के सुकना लेक में डूबते हुए किसी शख्स को बचाने के लिए पास से गुज़र रहे हाईकोर्ट के जज पानी में कूद गए और डूबते -उतराते हुए उसे बचा लिया, जबकि वहाँ तमाशबीनों की तादाद कम नहीं थी। उस दिन तो आम आदमी पार्टी के तमाम नेता वहां पर मौजूद थे। कुछ जानकार कह रहे हैं कि आशुतोष ने टीवी डिबेट में रोकर अपने पहले दिए बयान के पाप को धोने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications