अमित शाह के इस बयान पर भड़की टीएमसी, भेजा मानहानि का नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टीएमसी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है। दरअसल अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी की पेंटिंग को चिटफंड कंपनियों के मालिकों ने करोड़ों की खरीदी थी। लेकिन अमित शाह का यह आरोप टीएमसी का रास नहीं आया और पार्टी की ओर से अमित शाह के खिललाफ मानहानि का नोटिस भेज दिया गया है।

amit

यह नोटिस टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री चंद्रीमा भट्टाचार्य ने अमित शाह को भेजी है। भट्टाचार्य ने अमित शाह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने झूठ बोलकर टीएमसी की छवि को खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मैंने अमित शाह के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अपमानजनक बयान देने के खिलाफ नोटिस भेजा है।

चंद्रीमा ने शाह से नोटिस के जरिए पूछा है कि आखिर किस आधार पर उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है, उन्हें अपने बयान के समर्थन में सबूत पेश करने होंगे, अन्यथा उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। लेकिन अगर शाह ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जेले के कांथी मे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए चिटफंड कंपनियों के मालिकों और ममता बनर्जी के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया था। शाह ने कहा था कि क्या आप ममता बनर्जी के सभी गुणों से वाकिफ हैं, वह एक महान पेंटर भी हैं, अगर कोई महान पेंटर की पेंटिंग दस, बीस हजार या फिर एक दो लाख रुपए होगी। लेकिन ममता बनर्जी की पेंटिंग को चिटफंड कंपनियों के मालिकों ने करोड़ों में खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+