फ्रॉड केस में पति संग पकड़ी गई जानी-मानी एक्ट्रेस
वर्गीस के पति का नाम जॉन है और वो भी जानमाने डांसर हैं। जॉन कैराली टीवी पर आने वाले एक डांस रिएलटी शो के विजेता रह चुके हैं।
केरल। पुलिस ने जानी-मानी मलयालम एक्ट्रेस धान्या मैरी वर्गीस को रियल स्टेट फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया है। इस मामले में वर्गीस के पति की भी गिरफ्तारी हुई है। वर्गीस के पति का नाम जॉन है और वो भी जानमाने डांसर हैं। जॉन कैराली टीवी पर आने वाले एक डांस रिएलटी शो के विजेता रह चुके हैं। जॉन और धान्या मैरी वर्गीस की शादी जनवरी 2014 में हुई थी और शादी के बाद से ही दोनों ने फिल्मों में काम बंद करने का फैसला किया था।

धान्या ने तमिल फिल्म तिरुडी से अपनी फिल्मी करियर शुरु किया था। उसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्म में एंट्री की और डायरेक्टर मधुपाल की फिल्म से शुरुआत की। उसके बाद धान्या ने कई सुपरहिट मलयालम फिल्म वेतिलकुल्लम वजही, कारयेल्लीकोरु कडाल डूरम, और केरल कैफे में काम कर चुकी हैं। धान्या फेमस मॉडल भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications