कंगना ने 'गजनी' से की बाइडेन की तुलना लेकिन कमला हैरिस की जीत को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन अब अमेरिका के 46bवें राष्ट्रपति होंगे तो वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं। बाइडेन और कमला की जीत का जश्न अमेरिका में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी जोर-शोर से मनाया जा रहा है क्योंकि कमला हैरिस का संबंध भारत के तमिलनाडु राज्य से है लेकिन जहां एक ओर बाइडेन और हैरिस के जीतने पर लोग नाच-गा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सुंदरी कंगना रनौत ने बाइडेन की जीत पर काफी बड़ी बात कह डाली है, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गई हैं।

Recommended Video

    US Election Result: Kangana Ranaut ने Joe Biden पर कसा तंज, गजनी से की तुलना | वनइंडिया हिंदी
    कंगना ने बाइडेन को कहा गजनी लेकिन हैरिस की तारीफ की

    दरअसल कंगना ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने जो बाइडेन की तुलना 'गजनी' से कर दी है,उन्होंने लिखा है कि 'गजनी बाइडेन के बारे में श्योर नहीं हूं जिसका डाटा हर 5 मिनट में क्रैश हो जाता है, इतनी सारी दवाईयों के इंजेक्शंस जो उनमें इंजेक्ट किए गए हैं तो वो एक साल से ज्यादा नहीं ट‍िक पाएंगे, ये साफ है कमला हैरिस ही शो को आगे चलाएंगी, जब एक महिला उठती है तो वो दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है इस ऐतिहास‍िक दिन के नाम चीयर्स'। कंगना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    कंगना ने बाइडेन को कहा गजनी लेकिन हैरिस की तारीफ की

    आपको बता दें कि जहां कंगना रनौत ने बाइडेन के लिए ये बातें कही हैं, वहीं दूसरी ओर बाइडेन और हैरिस की इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई देते हुए भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में मजबूती आने की उम्मीद जताई है।

    कंगना ने बाइडेन को कहा गजनी लेकिन हैरिस की तारीफ की

    पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो बाइडेन-हैरिस प्रशासन के साथ भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे। बाइडेन आपको बधाई हो आपकी शानदार जीत पर! अब मैं आशा करता हूं कि भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों देश साथ मिलकर काम करेंगे।

    कंगना ने बाइडेन को कहा गजनी लेकिन हैरिस की तारीफ की

    तो वहीं कमला हैरिस की जीत पर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी लोकतांत्रिक भारतीय इन भावनाओं का जोर-शोर से जश्न मनाएंगे क्योंकि हम भी जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर राहुल गांधी की शुभकामनाओं में शामिल हैं। और निजी तौर पर एक अहम बात, मैं इसलिए भी खुश हूं कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति एक ऐसी शख्सियत बनी है, जिसे इडली और डोसा बनाना पसंद है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+