केंद्र ने किया मामूली बदलाव, नाराज छात्र सी-सैट हटाने पर अड़े

यूपीएसी परिक्षा में बदलाव की मांग कर रहे छात्रों को विपक्षी पार्टियों का साथ मिल गया है। विरोधी दलों ने भी छात्रों की मांग का समर्थन कर सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि ऐसे में संसद में सी-सैट का बवाल जारी रह सकता है। गौरतलब है कि इस से पहले सरकार ने हिंदी भाषी छात्रों को राहत देते हुए सी-सैट में जो 20 मार्क्स के अंग्रेजी के सवाल होते हैं उसके नंबर मेरिट में नहीं जोड़ने का फैसा किया।
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मामलों के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में अपने बयान में कहा, 'सरकार का मत है कि सिविल सेवा परीक्षा के पेपर 2 में अंग्रेजी भाषा वाले सवाल के नंबरों को ग्रेडिंग या मेरिट में जोड़ने का कोई औचित्य नहीं है।' लेकिन सरकार के फैसले ने नाखुश छात्र जंतर-मंतर पर धरने पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि हमारी लड़ाई अंग्रेजी के खिलाफ नहीं है। हमारा कहना है कि सीसैट मैंनेजमेंट और टेक्निकल स्टूडेंट्स के पक्ष में झुका है।












Click it and Unblock the Notifications