CAA पर शिवसेना का दो टूक जवाब, कहा-UPA के साथ नहीं हैं हम
Recommended Video
CAA Protest: Shiv Sena का Congress को दो टूक जवाब, कहा- हम UPA के साथ नहीं। वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। नागरिकता बिल पर हो रहे विवाद पर शिवसेना ने कांग्रेस को दो टूक में जवाब दे दिया है। कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली शिवसेना ने कहा है कि वो नागरिकता बिल पर यूपीए के साथस नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रपति से मिलने वाले विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल से अलग रहने वाली शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सफाई देते हुए कहा है कि पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का कोई कारण नहीं था।

गौरतलब है कि नागरिकता कानून के खिलाफ विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिल चुका है, जिसमें शिवसेना शामिल नहीं थी। गौरतलब है कि लोकसभा में शिवसेना ने नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में में वोट डाला। वहीं राज्यसभा में उन्होंने वॉकआउट किया।












Click it and Unblock the Notifications