अमिताभ ने दी ट्विटर पर सफाई कहा, मोदी सरकार का एड नहीं कर रहा हूूं
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह मिस्टर अमिताभ बच्चन ने गुरूवार रात को ट्विट करके उन सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है कि जिसमें कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक प्रोग्राम के लिए विज्ञापन करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया में बेहद एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि पीएमओ या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे किसी भी एड कैंपेन में शामिल होने के लिए नहीं कहा है, इसलिए जो भी खबरें आ रही हैं वो झूठी हैं और मैं सारी बातों का सिरे से खंडन करता हूं।
मालूम हो कि दो दिनों पहले इंडियन एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित की थी मोदी सरकार अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए एक एक कैंपेन चलाने जा रही है जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को साथ लिया है। अमिताभ बच्चन मोदी सरकार के इस कैंपेन प्रोग्राम के विज्ञापन में नजर आयेंगे। खुद मोदी ने अमिताभ बच्चन को इस एड को करने के लिए निजी तौर पर आमंत्रित किया है।
पिछले दिनों पीएम मोदी और एक्टर अमिताभ बच्चन की दिल्ली में मुलाकात भी हुई थी जिसके पीछे कारण इंडियन एक्सप्रेस ने अल्पसंख्यक कैंपेन प्रोग्राम ही बताया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन की बातों ने तो सीधे तौर पर इस खबर को झूठा बता दिया है। देखते हैं बीजेपी की ओर से इस संदर्भ में क्या बयान आता है?
गौरतलब है कि इन दिनों बीजेपी के कुछ नेताओं की वजह से घरवापसी औऱ धर्मांतरण जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा मिल रहा है जिसके कारण बीजेपी को लगने लगा है कि कहीं यह सब उसकी छवि अल्पसंख्यकों के अंदग हिंदूवादी पार्टी की ना बना दें। इसी कमी को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने इस प्रोग्राम की तैयारी की है।













Click it and Unblock the Notifications