-30 डिग्री में खड़े जवानों से मिलने के लिए सियाचिन पहुंचे सेना के उत्तरी कमान के कमांडर
श्रीनगर। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह बुधवार को दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित सियाचिन युद्ध स्थल पर देश के जवानों से मिलने के लिए पहुंचे। सियाचिन पर तैनात देश के जाबांज जवानों से मिलकर लेफ्टिनेंट उनसे बातचीत की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 'फायर एंड फ्यूरी कोर' लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी भी सैन्य कमांडर के साथ मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि सियाचिन पर खड़े देश के जवानों से मिलकर लेफ्टिनेंट ने उनसे रूबरू हुए। अधिकारी ने ट्वीट कर कहा कि 'सैन्य कमांडर ने माइनस 30 डिग्री के प्रतिकूल मौसम स्थितियों के बावजूद सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों द्वारा परिचालन तैयारियों के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए उनकी प्रशंसा की।'
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने लद्दाख सेक्टर में विमानन इकाइयों की परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की।












Click it and Unblock the Notifications