Upendra Dwivedi: आर्मी नॉर्थ कमांड के चीफ बोले-POK को वापस लेने के लिए भारत सरकार के आदेश का इंतजार
Upendra Dwivedi, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को वापस लेने के लिए भारत सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि, सेना भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश का पालन करने के लिए तैयार है। बता दें कि हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि, पाक अधिकृत कश्मीर फिर अपने कब्जे में लिया जाएगा। जिस पर सेना का अधिकारी की ये प्रतिक्रिया आई है।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि, जहां तक भारतीय सेना का संबंध है। वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम इसे पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि, सीजफायर का अगर उल्लंघन किया जाएगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
सेना के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि, दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि सीमा पर शांति बने रहे, लेकिन अगर पाकिस्तान कोई कदम उठाएगा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा।
आपको बता दें कि,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान ने जो किया है,उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर 'अत्याचार' कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमने कश्मीर का विकास कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गिलगित-बाल्टिस्तान नहीं पहुंच जाते।












Click it and Unblock the Notifications