दिल्ली: डलहौजी रोड के बाद अब बदल जाएगा पंचकुइयां रोड का नाम
27 फरवरी की दोपहर 12 बजे नेहरू बाजार/पंचकुइयां रोड चौराहे पर 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम का शिलापट का अनावरण किया जाएगा।
नई दिल्ली। पहले औरंगजेब रोड फिर रेसकोर्स रोड और उसके बाद डलहौजी रोड का नाम बदला। अब दिल्ली नगर निगम की ओर से कनॉट प्लेस से लिंक रोड जाने वाली पंचकुइयां रोड का नाम बदलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पंचकुइयां मार्गे का नाम 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर' मार्ग रखे जाने का निर्णय लिया गया है।

27 फरवरी की दोपहर 12 बजे नेहरू बाजार/पंचकुइयां रोड चौराहे पर 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम का शिलापट का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी निगम पार्षद वीरेंद्र बब्बर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली के प्रमुख अधिकारी, ऑल इंडिया धनगर समाज, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू मंच के पदाधिकारी शामिल होंगे। देखें VIDEO: दिल्ली के इस मशहूर होटल में पैर से गूंथा जाता था आटा, पड़ा छापा
आपको बता दें कि महारानी अहिल्याबाई होलकर वंश के मल्हारराव होलकर के पुत्र खांडेराव की पत्नी थीं। उन्हें विरासत में छोटा सा साम्राज्य मिला था। लेकिन कई तीर्थ स्थानों पर मंदिर, घाट, कुएं और बावड़ियों के निर्माण के लिए अहिल्याबाई का नाम इतिहास में दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications