Global Confrence में भारत ने पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया को नहीं किया आमंत्रित
उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सम्मेलन में पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया को छोड़कर बाकि सभी 23 एशियाई देशों को आमंत्रित किया गया है।
नई दिल्ली। नई दिल्ली में दो दिवसीय उपभोक्ता संरक्षण सम्मेलन शुरू होने जा रहा है और इस बीच भारत ने नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया है। अगले सप्ताह 26 से 27 अक्टूबर को शुरू हो रहे इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सम्मेलन में पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया को छोड़कर बाकि सभी 23 एशियाई देशों को आमंत्रित किया गया है।

यूएनसीटीएडी (व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र कांफ्रेंस) के संयुक्त तत्वावधान में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, अफगानिस्तान, थाइलैंड और म्यांमार समेत 23 एशियाई देश शामिल होंगे।
पासवान ने कहा, 'हम पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया को आमंत्रित नहीं कर रहे हैं, हमने चीन के साथ अन्य देशों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि, पासवान ने नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान को सम्मेलन को दूर रखने का कारण नहीं बताया है।
विज्ञान में शुरू होने जा रहा इस सम्मेलन का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देश को लागू करने के संबंध में किए गए प्रयासों का साझा करना है। सम्मेलन का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देशों और उनके कार्यान्वयन के संबंध में किए गए पहलुओं को साझा करना है।












Click it and Unblock the Notifications