6.2 तीव्रता वाले झटकों से हिला उत्‍तर भारत और अफगानिस्‍तान

नयी दिल्ली। दिल्ली, जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों समेत पाकिस्तान और ताजिकिस्तान से सटी अफगानिस्तान की सीमा के पास स्थित पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में बीती रात 6.2 तीव्रता का भूंकप आया।

earthquake-north-india

इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था। अभी तक इसमें घायल होने की खबर है। कई घरों के गिरने की भी खबर है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल से 280 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 44 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप 203.5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

दिल्‍ली में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कश्मीर के लोगों ने भी भूकंप महसूस किया और सुरक्षा की खातिर अपने घरों से बाहर चले गए।

जम्मू कश्मीर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि राज्य में भूकंप के कारण कोई जानमाल का नुकसान हुआ है।

हम अभी कह नहीं सकते कि क्या इस भूकंप से कोई नुकसान हुआ है। विस्तृत ब्यौरा मिलने पर ही हम कुछ कह पाएंगे।

भूकंप के कारण पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी इमारतें हिल गईं। पाक मीडिया के मुताबिक भूकंप कम से कम 30 सेकंड तक रहा। अस्पताल के एक प्रवक्ता के अनुसार उत्तर पश्चिमी पाकिस्तानी शहर पेशावर में भूकंप के कारण कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+