नया CEO मिलते ही Nokia को लगा 240 करोड़ का झटका

अदालत ने राज्य सरकार के बिक्री टैक्स विभाग को भी इस मामले का नए तरीके से दखने के लिए कहा। गौरतलब है टैक्स मामले पर पहले भी कंपनी को चेताया जा चुका है, जिसके बाद यह सख्म कदम उठाने का फैंसला किया गया।
अदालत नोकिया की याचिका की सुनवाई कर रही थी, जिसमें कंपनी ने टैक्स दावे को चुनौती दी थी। अदालत ने कंपनी को आठ हफ्ते में 10 फीसदी राशि का भुगतान करने के लिए कहा। राज्य सरकार ने पिछले महीने कंपनी को 2009-10, 2010-11 और 2011-12 के लिए करीब 2,400 करोड़ रुपये के कर के लिए नोटिस भेजा था।
उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने भी नोकिया पर 21,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप लगाया है। माइक्रोसॉफ्ट को हिस्सेदारी सौंप चुकी नोकिया के लिए अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसी के साथ नए सीईओ पर इस मामले से निपटने की कड़ी चुनौती भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications