नोएडा में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, AK-47 बरामद, 24 घंटे के अंदर यूपी में 6 एनकाउंटर

नोएडा। यूपी में लगातार बदमाशों का खात्मा जारी है, इसी के तहत यहां नोएडा में एनकाउंटर हुआ है, जिसमें 1 लाख का इनामी बदमाश के मारे जाने की खबर है। उसके पास से एके-47 बरामद हुआ है जबकि गाजियाबाद में दो इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। आज तक की खबर के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य से 6 एनकाउंटर की खबरें हैं।

नोएडा में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, AK-47 बरामद...

नोएडा, गाजियाबाद , मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में बीती रात एनकाउंटर हुआ हैं। गाजियाबाद के एक ही रात में 2 जगह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई , जिसमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही सहित दो बदमाश अलग-अलग मुठभेड़ों में घायल हैं, तो वहीं नोयडा फेज 3 थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और पुलिस की मुठभेड़ 1 लाख का इनामी बदमास सरवन को गोली लगी थी, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ पृथला के पास हुई। बदमाश के पास से एके-47 और एक राइफल भी बरामद हुआ है।

नोएडा में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, AK-47 बरामद...

तो वहीं मुजफ्फरनगर में पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए CHC में भर्ती कराया गया है, इन शातिर बदमाशों पर लूट, हत्या और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं तो वहीं अलीगढ़ में भी बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है, ये सभी भी लूट, हत्या और डकैती जैसी कई वारदातों में वाछिंत थे।

नोएडा में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, AK-47 बरामद...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+