Noida होटल में कपल का बनाया अश्लील वीडियो,वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे ब्लैकमेल

Noida, नोएडा पुलिस ने होटल के कमरे में कपल के प्राइवेट मूमेंट के वीडियो बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ओयो होटल में ठहरने वाले यात्रियों के अंतरंग समय की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। घटना नोएडा के मामूरा गांव की है। अरेस्ट किए गए लोग पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Couples Secretly Filmed At hotel Rooms and blackmail In Noida , 4 Arrested

नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी साद मिया खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फेज 3 पुलिस स्टेशन में सूचना मिली थी कि एक कपल किसी होटल में रुके थे। वहीं कुछ समय बाद उन्हें होटल में रुकने का वीडियो मिला और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया गया है।

एक व्यक्ति ने थाना फेस-3 पुलिस से शिकायत की थी कि वह मामूरा गांव स्थित एक ओयो होटल में रुका था। वहां पर उसकी महिला मित्र की कुछ लोगों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। एक गिरोह उसकी व उसके प्रेमी की अश्लील वीडियो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर वीडियो को उनके रिश्तेदारों के पास भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान गढ़ी चौखंडी निवासी विष्णु सिंह, बिहार के सीतामढ़ी के गांव बनचौरी निवासी अब्दुल वहाव, गोंडा के गांव अलीपुर निवासी पंकज कुमार और बिहार के नवादा स्थित गांव बेरोट निवासी अनुराग कुमार के तौर पर हुई है।

उन्होंने थानाक्षेत्र के एक होटल में कमरा बुक किया था। इस कमरे में एक कैमरा लगा दिया था। फिर 25 दिन बाद उसी कमरे को बुक कर उसमें से कैमरा निकाल लिया था। इस कैमरे में एक प्रेमी युगल की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड हो गई थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 11 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, 26 सिम कार्ड, 49 फर्जी आईडी विभिन्न कंपनियों के और फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद किया है।

ये लोग ओयो होटल में हिडेन कैमरा लगाकर जोड़ों की अश्लील वीडियो बना लेते हैं। उसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग एक फर्जी कॉल सेंटर भी चलाते थे, जिसके माध्यम से सीधे साधे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+