सिद्धू पर गजरे बादल, कहा जिधर टुकड़ा फेंकों, वो उधर चले जाते हैं
नयी दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा राज्यसभा और भाजपा से इस्तीफा देने पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उनपर निशाना साधा है। बादल ने सिद्धू का नाम लिए बिना ही दल बदलूओं पर निशाना साधा है। बादल ने कहा कि दल बदलू को जहां से बुर्की मिलती है उधर ही हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि दल बदलुओं का हश्र कभी भी अच्छा नहीं होता।

दरअसल मुख्यमंत्री बादल ने बात सिद्धू के उस बयान के बाद दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो 2017 में अकाली दल से बदला लेंगे। सिद्धू के इस बयान का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि सिद्धू सिर्फ लालच करते हैं।
बादल ने कहा कि सिद्धू पहले ही पंजाब से गायब हो चुके हैं, वो किसी भी दल में शामिल हो ये उनकी मर्जी है। आपको बता दें कि सिद्धू के राज्यसभा सीट और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया है। वहीं उनकी पत्नी ने साफ कर दिया है कि सिदधू के पास आम आदमी पार्टी का दामन थामने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications