नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के निधन की खबर निकली अफवाह, बेटी ने किया खंडन
Amartya Sen News: भारतीय अर्थशास्त्री और दार्शनिक अमर्त्य सेन का मंगलवार को निधन हो गया। यह अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जिसके चपेटे में वर्तमान नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री क्लाउडिया गोल्डिन और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी आ गए। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दुख जताया।
हालांकि, अर्थशास्त्री और दार्शनिक अमर्त्य सेन के बेटी नंदना देब सेन ने इस बात का खंडन किया। उन्होंने पिता नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की मौत की खबर से इनकार किया है। आपको बता दें कि 89 वर्षीय अमर्त्य सेन ने 1998 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीता था।

सोशल मीडिया पर वायरल निधन की अफवाह
अमर्त्य सेन के निधन की अफवाह में क्लाउडिया गोल्डिन ने भी आए गईं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि एक भयावह खबर है। मेरे सबसे प्रिय प्रोफेसर अमर्त्य सेन का कुछ मिनट पहले निधन हो गया है। वहीं, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कैस सनस्टीन रॉबर्ट वाल्मस्ले ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि अमर्त्य सेन की मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं अब तक जितने लोगों को जानता हूं, उनकी बुद्धि अत्यंत प्रखर थी। वह दयालु, मजाकिया और शालीन थे, और कुछ साल पहले उनके साथ एक पाठ्यक्रम पढ़ाना खुशी और सौभाग्य की बात थी। दुनिया में एक खूबसूरत रोशनी बुझ गई है।












Click it and Unblock the Notifications