Nobel Prize 2018: अर्थशास्त्र क्षेत्र में विलियम नोर्डहॉस, पॉल रोमर को मिला नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। अर्थशास्त्र के लिए वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्‍कार का सोमवार को घोषणा की गई। इस साल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दो लोगों विलियम द नोर्डहॉस और पॉल एम. रोमर को सम्मलित रूप से दिया गया है। इन्हें इकोनॉमिक ग्रोथ पर रिसर्च के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। ये दोनों अमेरिका के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें ग्लोबल वार्मिंग और आर्थिक विकास के बीच के संबंध पर शोध के लिए नोबेल मिला है।

Nobel Economics 2018 awarded to Americans William Nordhaus and Paul Romer
दोनों अर्थशास्त्रियों सूक्ष्म अर्थशास्त्र से संबंध रखते हैं। उन्होंने प्रकृति और मार्केट इकनॉमी के बीच के संबंध को विस्तार देने वाले मॉडल बनाए हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को रोकने के तरीकों पर खोज की है। नोबेल पुरस्कार देने का फैसला रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज करती है। इसके तहत 10.1 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार की राशि दी जाती है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी के मुताबिक येल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नोर्डहॉस पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अर्थव्यवस्था और मौसम के बीच होने वाले प्रभावों पर एक मॉडल तैयार किया। वहीं, प्रो.रोमर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाते हैं।

2017 में ये सम्मान रिचर्ड थालेर को मिला था। इससे पहले अर्थशास्त्र का नोबेल मिल्टन फ्रीडमैन, पॉल क्रुगमैन और फ्रेडरिक वोन हायेक को मिल चुका है। बता दें कि इस बार साहित्य के क्षेत्र में किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। बीते 70 वर्षों में ऐसा पहली बार है जब साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+