नोएडा के कई इलाकों में 4 दिन से पानी का भीषण संकट, बूंद-बूंद को तरसे लोग

नोएडा। नोएडा में जारी पानी की किल्लत अभी खत्म नहीं हुई है। नोएडा के कई इलाकों में लोगों को 4 दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों की शिकायत है कि बार-बार कहने के बाद भी पाइपलाइन सही नहीं की जा रही है। जबकि नोएडा प्राधिकरण और रेजिडेंट्स बॉडी के साथ मीटिंग में नलों में गंदा पानी आने और पाइपलाइन खराब होने का मुद्दा गरमाया रहा। इस मीटिंग में सांसद महेश शर्मा और विधायक सिंह के अलावा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रसिडेंट पिछले तीन दिनों से गायब, कार में मिले खून के धब्बे

no water for four days in several areas of noida

शुक्रवार को सेक्टर, 11, 12, 22 और 34 के इलाकों में रहने वाले लोगों ने पानी न मिलने की शिकायत की थी। जबकि सेक्टर 19, 28, 29 और 31 के लोगों ने शिकायत की थी कि कई दिनों से नल की टोंटी से गंदा पानी आ रहा है। सेक्टर 12 के रहने वाले पुनीत ने बताया ने कि 4 दिनों से उनके इलाके में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी के टैंकर के सहारे उनका काम चल रहा है।

सेक्टर 19 में भी लोगों ने गंदा पानी आने की शिकायत की और बताया कि उन इलाकों में पाइपलाइन भी खराब है लेकिन प्राधिकरण कोई सुध नहीं ले रहा है। इसी प्रकार, सेक्टर 28 से भी पानी गंदा आने की शिकायत मिल रही है। 31 और 29 सेक्टर के लोगों का भी पानी के बिना बुरा हाल है। लोगों का आरोप है कि अधिकारी इसका समाधान निकालने के बजाय रेजिडेंट्स पर ही पाइप लाइन बदलने का दबाव बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल, सपा की एंट्री से फंसा BSP के साथ गठबंधन का पेंच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+