एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट पिछले तीन दिनों से गायब, कार में मिले खून के धब्बे
मुंबई। एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी तीन दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि वो मुंबई के कमला मिल्स ऑफिस से गायब हैं। वहीं, उनके लापता होने का रहस्य भी गहराता जा रहा है। शुक्रवार को नवीं मुंबई के कोपरखैराने में उनकी कार मिली, जिसकी सीट पर खून के धब्बे पाए गए हैं। उनका पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं लेकिन अभी तक कुछ मालूम नहीं हो सका है।
ये भी पढ़ेंं: फारुख अब्दुल्ला की धमकी, अगर आर्टिकल 35A को छेड़ा तो लोकसभा चुनाव का भी कर देंगे बहिष्कार

बुधवार शाम 7:30 बजे एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी कमला मिल्स स्थित ऑफिस से घर के लिए निकले थे। लेकिन जब वो अपने घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी पुलिस के पास पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में वो ऑफिस से निकलते हुए देखे गए जबकि उनका मोबाइल भी बंद था।
क्राइम ब्रांच के साथ स्थानीय पुलिस भी सिंघवी की तलाश में जुटी है और हर एक कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनके बारे में कुछ पता चल सके। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिरी बार उनको देखे जाने से पहले किसने संपर्क किया था। इस मामले में लापता होने का केस पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: शिकागो में RSS ने उठाया शर्मिला टैगोर-नवाब पटौदी की शादी का मुद्दा, बताया 'लव जिहाद'












Click it and Unblock the Notifications