दिल्ली से दूर भाजपा के स्टार प्रचारक, मोदी ही आसरा

पढ़ें-भाजपा की प्राथमिकता सत्ता है या मोदी?
भाजपा के स्टार प्रचारकों में शत्रुघन सिन्हा, किरन खेर, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, नितिन गडकरी, उमा भारती, नवजोत सिद्धू, स्मृति इरानी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं, लेकिन अफसोस दिल्ली के लिए किसी के पास समय नही है। हालांकि पार्टी मानती है कि मोदी, अडवाणी, जेटली जैसे सरीखे नेताओं का साथ भी काफी है। हालांकि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन का मानना है कि उनके सभी नेता स्टार हैं।
वैसे, ऐन वक्त पर वोट बीजेपी की झोली में ही आकर गिरे इसके लिए नरेंद्र मोदी दिल्ली में अपनी दूसरी रैली 7 अप्रैल को रामलीला मैदान में करेंगे। पार्टी भी ये बात समझ चुकी है कि मोदी से बड़ा स्टार प्रचारक उनके लिए कोई नहीं होगा औऱ यही वजह है कि मोदी दिल्ली में प्रचार बंद होने से ठीक एक दिन पहले रैली कर वोटों का गणित अपने अनुकूल करने की कोश्िाश करेंगे












Click it and Unblock the Notifications