अखिलेश सपा का चेहरा और शिवपाल रीढ़ की हड्डी, बोले अमर सिंह
नई दिल्ली। मुख्तार अंसारी को लेकर जिस तरह से सपा में बगावत देखी गई उसे देखकर यही लगा कि पार्टी में अखिलेश और शिवपाल के बीच काफी तनाव है।
CM अखिलेश ने कहा ..25 साल के जवान हैं अमर सिंह चाचा..

हाल ही में सपा में वापसी करके राज्यसभा पहुंचे अमर सिंह ने एबीपी न्यूज चैनल के खास प्रोग्राम प्रेस-कान्फ्रेंस में कहा कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में जैसी घनिष्ठता, मोहब्बत और समझदारी है वैसे जल्दी किसी भी चाचा-भतीजे में नहीं दिखती।
अमिताभ की मोदी से करीबी पर बोले अमर सिंह.. वो तो कलाकार हैं..
अंसारी प्रकरण पर जो कुछ भी हुआ वो पार्टी के अंदर का मामला है जिसे कि गलत ढंग से परिभाषित किया गया। अरे दो समझदार लोग जब आपस में किसी मुद्दे पर बातें करते हैं तो बहस हो ही जाती है लेकिन इसे दोनों के बीच के तनाव के रूप में देखना गलत है।
सपा पार्टी को लेकर लोगों को काफी भ्रम है
सपा पार्टी को लेकर लोगों को काफी भ्रम है तो मैं यही कहना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी के गौमुख है मुलायम सिंह, म संगठन में जो गंगोत्री और गंगा हैंं वो हैं प्रोफेसर राम गोपाल यादव , चेहरा अखिलेश यादव हैं जबकि रीढ़ की हड्डी शिवपाल यादव हैं और आकस्मिक दुर्घटना अमर सिंह है।












Click it and Unblock the Notifications