'रेखा और संजय दत्त, मियां-बीवी...क्या बकवास अफवाह है'
'बायोग्राफी रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी' लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान ने कहा कि रेखा और संजय दत्त ने कभी नहीं की शादी।
मुंबई। जी हां, ये ही कहना है अभिनेत्री रेखा की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान का, जिन्होंने उन खबरों का जोरदार खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि अभिनेत्री रेखा की शादी एक्टर संजय दत्त से हुई थी और रेखा आज तक उन्हीं के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती हैं।
रेखा की 'बायोग्राफी रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी' लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि यह गलत है, मेरी किताब में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया गया है, लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं।

फिल्म 'जमीन आसमान'
यासिर ने आगे बताया कि फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग के दौरान रेखा और संजय की अफेयर की चर्चा थी। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा था कि उन्होंने शादी कर ली है। जब अफवाहों का बाजार गर्म हुआ तो संजय दत्त सामने आए और एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शादी ख़बरों का खंडन किया।

आधिकारिक तौर पर शादी से इनकार किया
यह उस दौर की बात है, जब रेखा संजय को उनके बुरे दौर से निकलने में मदद कर रही थीं।

रेखा के बारे में अक्सर अफवाएं
फिल्मी अभिनेत्री रेखा को लोग इसलिए ही रहस्यमयी कहते हैं क्योंकि उनकी रीयल लाइफ में कौन उनके साथ है ये किसी को आज तक नहीं पता। कभी उनके और अमिताभ की अनकही और असफल मोहब्बत की बातें होती हैं तो कभी कहा जाता है कि उनकी मांग में सिंदूर उनके मृतक पति मुकेश अग्रवाल है, जिन्होंने रेखा से शादी के कुछ दिनों बाद आत्महत्या कर ली थी।

संजय दत्त भी काफी अनसुलझे
फिल्म अभिनेता संजय दत्त को और अभिनेत्री रेखा के रिश्ते की बात तो वैसे भी किसी को पच नहीं रही क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है और यही नहीं दोनों काफी अलग तरह के व्यक्तित्व के लोग है।

संजय दत्त ने भी तीसरी शादी
संजय दत्त ने भी तीसरी शादी की और उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी तकलीफों से घिरी रही। रेखा ने कभी भी संजय दत्त के जीवन पर कोई टिप्पणी नहीं की और ना ही दत्त परिवार के करीब वो कभी देखी गईं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 4: रणवीर की फिल्म ने रचा इतिहास, 4 दिन में आंकड़ा पहुंचा 400 के पार -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
'धुरंधर' की आंधी देख नहीं रुकेंगे आदित्य धर, लेकर आएंगे तीसरा पार्ट? वायरल क्लिप की क्या है सच्चाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications