Birthday Special: 'नशीली' रेखा का 15 साल में हुआ था यौन उत्पीड़न!

बैंगलोर। आज बॉलीवुड की सबसे हसीन अदाकारा रेखा का जन्मदिन है। नशीली आंखे, सुंदर काया और बेहतरीन अदाकारी का संगम है बॉलीवुड की अभिनेत्री रेखा। रेखा एक ऐसा चरित्र है, जिसे बीते जमाने के ही नहीं बल्कि आज की नौजवान पीढ़ी भी जानने को उत्सुक है।

हर कोई आज भी दिलचस्पी रखता है रेखा के जीवन के उन पन्नों के बारे में जिन्हें आज तक किसी ने नहीं। इसी कारण यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' मार्केट में आयी तो हर कोई बस इस किताब को पढ़ने के लिए बेचैन हो उठा।

लेकिन किताब की स्याही ने रेखा के जीवन के उस दर्द को लोगों के सामने ला दिया, जिसकी कल्पना किसी ने ख्वाब में भी नहीं की थी। इस किताब में लिखा है कि मात्र 15 साल की उम्र में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा का यौन उत्पीड़न हुआ था।

किताब कहती है कि फिल्म 'अनजाना सफर' के निर्देशक राजा नवाठे और फिल्म के हीरो बिस्वजीत ने रेखा को बिना बताए फिल्म का सीन शूट करने का प्लान बनाया। उस वक्त रेखा की उम्र मात्र 15 साल थी, रेखा रोमांटिक गाने के शूट के लिए सेट पर पहुंची और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला बिस्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे।

रेखा को वो बिना रूके 5 मिनट तक किस करते रहे, रेखा दर्द से कराह उठी और डायरेक्टर और एक्टर उनका मजा लेते रहे, जब रेखा की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी तब जाकर अभिनेता बिस्वजीत ने उन्हें छोड़ा।

रेखा का ये दर्द यासीर ने किताब में तो बयां कर दिया और कहा कि उन्होंने रेखा से पूछकर ही उनकी लाइफ के तार छेड़े हैं, फिलहाल रेखा की ओर से इस बारे में ना तो कोई टिप्पणी आयी और ना ही कोई जिक्र किया गया है।

लेकिन इतना तो तय है कि रेखा..शायद इन्हीं वजहों से आज भी बहुत रहस्यमयी है, ना जाने उन्होंने कितने दर्द अपने अंदर छुपा रखे हैं शायद यही वजह है कि वो लोगों से ज्यादा मिलती-जुलती नहीं हैं। फिलहाल फिल्मी कैनवस की इस नायाब कलाकार को हमारी ओर से जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+