पाकिस्तान में सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने की खबरों पर सेना ने कहा, 'अभी कोई प्रस्ताव नहीं'
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से मीडिया में एक खबर ने सुर्खियां बटोरी थी जिसमें कहा गया था कि भारतीय सेना पाकिस्तान में होने वाले बहुदेशीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले सकती है। पाकिस्तान में होने वाले इस सैन्य अभ्यास का आयोजन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) कर रहा है जिसका भारत भी पूर्ण सदस्य है। कई मीडिया रिपोर्ट में ये कहा गया था कि भारतीय सेना भी इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने जा रही है लेकिन भारतीय सेना ने इन खबरों का खंडन किया है।

सेना के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं
भारतीय सेना को ऐसा कोई प्रस्ताव अभी तक नहीं मिला है। भारतीय सेना के स्रोतों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि पाकिस्तान में होने वाली एससीओ अभ्यास को लेकर हमें अभी तक कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
पिछले सप्ताह से इस बारे में अटकलें लगाई जा रही थी कि भारतीय सेना एससीओ द्वारा आयोजित आतंकवाद-विरोधी युद्धाभ्यास में हिस्सा लेगी या नहीं।
यह सैन्य अभ्यास इस साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा जिले में स्थित पब्बी नामक स्थान पर सितम्बर-अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। इसीलिए पब्बी-एंटीटेरर-2021 नाम दिया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया में आई थीं खबरें
इसके पहले पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट्स में कहा गया था कि पाकिस्तान ने अभी तक ये तय नहीं किया है कि वह सैन्य अभ्यास के लिए भारत को निमंत्रण भेजेगा या नहीं। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन ने पाकिस्तान सेना के स्रोतों के हवाले से लिखा था कि "भारतीय सैनिकों को सैन्य अभ्यास में आमंत्रण देने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।"
डॉन ने एक अन्य अधिकारी के हवाले से लिखा कि इसकी बहुत कम संभावना है कि पाकिस्तान अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी को युद्धाभ्यास के लिए आमंत्रित करेगा।

पहले ले चुका है भारत हिस्सा
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब भारत पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेता। इसके पहले भारतीय सैनिक चीन और पाकिस्तान के सैनिकों के साथ शंघाई सहयोग संगठन के सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेता रहा है लेकिन पिछली साल भारत ने इस सैन्य अभ्यास में अपने सैनिकों को नहीं भेजा था। इस सैन्य अभ्यास में पाकिस्तान और चीन के सैनिक शामिल हुए थे।
शंघाई सहयोग संगठन एक आर्थिक और सुरक्षा संगठन है जिसमें भारत और पाकिस्तान 2017 से पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल है। इसके संस्थापक देशों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान हैं।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
Indian Army में ऑफिसर बनने का रास्ता हुआ आसान, ग्रेजुएट जवानों की लगी लॉटरी, क्या हैं नए नियम? -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications