'अमृत महोत्सव' के पोस्टर से नेहरू की तस्वीर गायब, बोले राहुल गांधी- दिल से कैसे निकालोगे?
नई दिल्ली, 29 अगस्त। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव को मनाया जा रहा है। लेकिन आजादी के अमृत महोत्सव के समारोह में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद यानि आईसीएचआर ने जो पोस्टर जारी किया है उसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल आईसीएचआर ने आजादी के अमृत महोत्सव की जो तस्वीर शेयर की है उसमे देश की आजादी में योगदान देने वाले कई महापुरुषों की तस्वीर है लेकिन इस पोस्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर गायब है। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
Recommended Video

राहुल गांधी-शशि थरूर ने साधा निशाना
आईसीएचआर के पोस्टर से पंडित नेहरू की तस्वीर गायब होने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इसपर आपत्ति जाहिर की और सरकार को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस सांसद व पार्टी के पू्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंडित नेहरू की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, देश के प्यारे पंडित नेहरू को लोगों के दिलों से कैसे निकालोगे। जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आईसीएचआर के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा। यह सिर्फ तुच्छ ही नहीं बल्कि पंडित नेहरू के बिना आजादी के उत्सव को मनाना इतिहास से परे है, पंडित नेहरू आजादी के लिए लड़ाई अहिंसक आंदोलन की बड़ी आवाज थे। एक बार फिर से आईसीएचआर ने खुद को ही शर्मिंदा किया है। यह आब आदत बनती जा रही है।
आईसीएचआर की सफाई
आईसीएचआर ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमे महात्मा गांधी, जवाहर लाल बोस, राजेंद्र प्रसाद, सरदार बल्लभ पंत, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, मदन मोहन मालवीय, वीर सावरकर की तस्वीर हैं ,लेकिन पंडित नेहरू की तस्वीर इसमे नहीं है। वहीं इस विवाद पर आईसीएचआ के अध्यक्ष ओम जी उपाध्याय का कहना है कि उनकी संस्था का किसी भी व्यक्तित्व को कम करने की मंशा नहीं है। लेकिन जिन लोगों को पोस्टर में जगह दी गई है उनके योगदान को उतना महत्व नहीं दिया या है जितना कि दिया जाना चाहिए था।
भाजपा का पलटवार
ओम जी उपाध्याय ने कहा कि अभी सिर्फ 8 चेहरों को ही पोस्टर में जगह दी गई है, लेकिन जब 16 या 24 चेहरों का पोस्टर सामने आएगा तो उसमे नेहरू हो सकते हैं। आईसीएचआर की प्रतिक्रिया के बाद भाजपा ने शशि थरूर पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि थरूर को बातें भूलने की बीमारी है, उन्हें लगता है कि किसी के योगदान को याद करने का तरीका सिर्फ पोस्टर है। खुद पीएम ने 15 अगस्त के भाषण में पंडित नेहरू का जिक्र किया था।












Click it and Unblock the Notifications