राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दी गई- मल्लिकार्जुन खड़गे
गुरुवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद के विपक्षी सदस्यों को सभापति ने दिवंगत जनरल बिपिन रावत और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दी।
नई दिल्ली, 9 दिसंबर। गुरुवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद के विपक्षी सदस्यों को सभापति ने दिवंगत जनरल बिपिन रावत और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दी। बता दें कि बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद, विपक्ष ने प्रत्येक सांसद से जनरल बिपिन रावत और हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक-दो मिनट की मांग की। लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इस रवैये की निंदा करते हैं।

बता दे कि उप सभापति ने राज्यसभा में इस मामले पर कहा था कि सदन ने संयुक्त रूप से अपना दुख और संवेदना व्यक्त कर दी हैं, इसलिए व्यक्तिगत बयानों की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'देश के सर्वोच्च सेनापति के साथ ऐसा कैसे हो सकता है?', हेलिकॉप्टर हादसे पर संजय राउत ने उठाए सवाल
क्या कहा मल्लिकार्जुन खड़गे ने
जैसे ही राजनाथ सिंह ने सदन में बताया कि विमान हादसे में सीडीएस बिपिन रावत की मौत हो गई है। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष को भी नेताओं को भी बोलने के लिए कुछ मिनट देकर श्रद्धांजलि देने का मौका दिया जाए। इसपर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने विपक्ष को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। इसको लेकर टीएमसी ने ट्वीट कर कहा कि यह बेहद भयावह है कि विपक्षी राज्यसभा सांसदों को सीडीएस और 12 अन्य लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करने और दुख की इस घड़ी में राष्ट्र के साथ एकजुटता से खड़े होने की अनुमति नहीं दी गई। इस मुद्दे पर टीएमसी सांसदों ने राज्यसभा से वाकआउट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications