PK ने किया खुलासा- कांग्रेस में राहुल गांधी की कोई नहीं सुनता
नई दिल्ली। यूपी और पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर यानी पीके इन दिनों पार्टी से दूर हैं। लेकिन वो कांग्रेस के खिलाफ नहीं जाना चाहते। पीके इन दिनों वाईएसआर कांग्रेस के लिए रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश इसलिए चुना है क्योंकि वहां लड़ाई कांग्रेस से नहीं है। सूत्रों की मानें तो पीके को तेलंगाना में भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वहां कांग्रेस विपक्ष में है इसलिए पीके ने तेलंगाना जाने से मना कर दिया।

पीके के करीबियों की मानें तो पीके और राहुल गांधी की कई मुद्दों पर सहमति होती है और रही भी है लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल के कहने पर चलती नहीं है। सूत्रों की मानें तो पीके ने इस बात से राहुल को भी अवगत करा दिया है। पीके ने राहुल को उदाहरण देते हुए कहा है कि पंजाब में कांग्रेस ने उनकी रणनीति मानी तो आम आदमी पार्टी की हवा को रोककर सरकार बन गयी लेकिन यूपी में राहुल गांधी की सहमति के बावजूद कांग्रेस ने अलग रुख अपनाया और चुनाव में उसकी दुर्दशा हो गयी
पीके की बात मानेगी कांग्रेस तभी करेंगे काम
सूत्रों के मुताबिक, पीके ने राहुल से यूपी की हार के बाद अपनी बात रख दी है। भविष्य का प्लान भी बताया है। लेकिन वो तभी कांग्रेस के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, जब पार्टी उनकी उन बातों पर पर पूरी तरह अमल करने को तैयार हो, कम से कम जिन पर उनके और राहुल के बीच सहमति हो, उन बातों को माना जाए।












Click it and Unblock the Notifications