वॉर मेमोरियल और इंडिया गेट के आसपास तेज म्यूजिक पर रोक, NDMC ने जारी कीं गाइडलाइंस
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने इंडिया गेट और नेशनल वॉर मेमोरियल के आसपास तेज म्यूजिक बजाने पर बैन लगा दिया है। एनडीएमसी के आदेशों के तहत वॉर मेमोरियल पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट से आधे घंटे पहले यानी सूर्यास्त के समय किसी भी तरह कास संगीत आसपास नहीं बजेगा। यह वह समय होता है जब बीटिंग रिट्रीट होती है और इस दौरान तेज म्यूजिक की वजह से समारोह में खलल पड़ता है।

बीटिंग रिट्रीट के दौरान नो म्यूजिक
हर शाम वॉर मेमोरियल पर करीब 15 मिनट तक बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन होता है। इस दौरान भारी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ता है। नगर पालिका की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ' इंडिया गेट और स्मारक के आसपास किसी भी तरह का म्यूजिक या फिर तेज संगीत रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बजने पर खासा व्यवधान पैदा होता है और इससे बच पाना काफी मुश्किल होता है।' इस बयान में आगे कहा गया है, 'इंडिया गेट और वॉर मेमोरियल के आसपास अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजकों से अनुरोध है कि वह सूर्यास्त से आधा घंटा पहले तेज म्यूजिक बजाने से परहेज करें।'
नगर पालिका के मुताबिक समय को लेकर आयोजक नेशनल वॉर मेमोरियल के स्टाफ और संबधित अथॉरिटीज के साथ संपर्क कर सकते हैं। 40 एकड़ में फैला वॉर मेमोरियल रक्षा मंत्रालय की ओर से निर्मित वह स्मारक है जहां पर 1947 से लेकर अब तक हुए युद्धों में शहीद सैनिकों के नाम दर्ज हैं। इस वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इंडिया गेट पर हर हफ्ते करीब 10,000 लोग आते हैं। वहीं वीकएंड पर यहां आने वाले लोगों की संख्या दोगुनी यानी 20,000 पहुंच जाती है। एनडीएमसी की ओर से यह जानकारी दी गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications