रमजान के लिए नहीं थे पैसे तो इस मशहूर सिंगर के घर की चोरी

रमजान के लिए पैसे और अच्छे कपड़े नहीं होने की वजह से एक नाबालिग ने पुणे में एक प्रसिद्ध क्लासिकल गायिका के घर में चोरी की। पर इस नाबालिग की चोरी की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

पुणे। रमजान के लिए पैसे और अच्छे कपड़े नहीं होने की वजह से एक नाबालिग ने पुणे में एक प्रसिद्ध क्लासिकल गायिका के घर में चोरी की। पर इस नाबालिग की चोरी की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिससे वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुणे की प्रसिद्ध क्लासिकल गायिका डॉ. प्रभा अत्रे के बंगले से 10 जून की रात को उनके कीमती सामानों की चोरी हो गई थी। पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच (युनिट 1) ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को दो दिनों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।

जीवन भर की पूंजी हुई चोरी

जीवन भर की पूंजी हुई चोरी

प्रसिद्ध गायिका पद्मभूषण डॉ. प्रभा अत्रे इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुणे के जंगली महाराज रोड स्थित उनके बंगले में शनिवार तड़के चार बजे के करीब घर से तीन मोबाइल, 2 हार्डडिस्क ऐसा कुल मिलाकर 1 लाख 6 हजार 500 रुपयों का माल चोरी गया था। प्रभा अत्रे को उनके मोबाइल और पैसे चोरी होने से ज्यादा सहेज के रखे सूरों की हार्डडिस्क की चोरी होने गम सता रहा था। दो दिन से प्रभा अत्रे काफी परेशान थी, उनका सिर्फ यही कहना था कि मोबाइल और पैसे नहीं मिले तो भी चलेगा पर हार्डडिस्क में उनके क्लासिकल गीतों का कलेक्शन सहेज के रखा था, जो किसी चोर के लिए किमती नहीं पर मेरे लिए मेरे जीवन की पूंजी है।

क्राइम ब्रांच ने चोर को पकड़ा

क्राइम ब्रांच ने चोर को पकड़ा

इस मामले को पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच (युनिट 1) को सौंपा गया था, सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो दिनों के भीतर चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से क्राइम ब्रांच को घर में दाखल होकर चोरी करते हुए नाबालिग चोर दिखाई दिया, पुलिस दिन रात उस चोर को ढूंढने में लग गई। पुलिस को खबरी द्वारा जानकारी मिली की एक लड़का मोबाइल और कुछ सामान बेचने के लिए आने वाला है। यह जानकारी मिलते ही युनिट एक के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितीन भोसले पाटील के मार्गदर्शन में यह कारवाई की गई। पुलिस नाईक श्रीकांत वाघवले, इरफान मोमीन को यह जानकारी खबरी द्वारा मिली। खबर के मुताबिक जाल बिछाकर पुलिस ने पुणे के मंगलवार पेठ से नाबालिग चोर को गिरफ्तार कर लिया।

रमजान के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए की चोरी

रमजान के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए की चोरी

पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग चोर ने चोरी करने की बात कबूल की। पर साथ ही उसने यह भी बताया कि रमजान के लिए पैसे नहीं होने और ईद के लिए अच्छे कपड़े नहीं होने की वजह से यह चोरी की। इसके पूर्व इसी नाबालिग ने एक वाहन की भी चोरी की थी। यह लाखों का माल पुलिस ने जब्त करके प्रभा अत्रे के घर में जाकर सम्मान के साथ उन्हे सुपुर्द कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+