Covid-19: सतेंद्र जैन का दावा- दिल्ली में नहीं है मेडिकल ऑक्सीजन की कमी

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली भी इससे बुरी तरह प्रभावित है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि दिल्ली में कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो गई है, लेकिन इस पर अब वहां के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने सफाई दी है। उनके मुताबिक दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की फिलहाल कोई कमी नहीं है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi में Oxygen की कमी पर क्या बोले Satyendra Jain | वनइंडिया हिंदी
    medical oxygen

    इस मामले में सतेंद्र जैन ने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई करने वालों को पहले राजस्थान में आपूर्ति करने को कहा गया है, लेकिन वो इस मुद्दे का हल निकाल लेंगे। अभी करीब 6-7 दिन के ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक उनके पास मौजूद है। जल्द ही आगे की व्यवस्था कर ली जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि बाद में सीएम शिवराज ने महाराष्ट्र सरकार से बात करके मामले को सुलझा लिया था।

    वहीं सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली में एक हजार के करीब आईसीयू बेड मौजूद हैं। जो लोग अभी दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं, उसमें से 30 प्रतिशत बाहरी हैं। उनके मुताबिक वो बेड की संख्या को छिपा नहीं रहे हैं, जो चाहे वो उनकी ओर से लॉन्च किए गए ऐप की मदद से संख्या का पता लगा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्लाज्मा की भी कोई कमी नहीं है।

    देश में कितने मरीज?
    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अबतक कोरोना के कुल 5,646,011 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 9,68,377 ऐक्टिव केस हैं जबकि 45,87,614 लोग कोरोना फ्री हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 83,347 नए मामले सामने आए हैं और 1,085 लोगों की मौत हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 22 सितंबर तक कुल 6,62,79,462 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,53,075 है, जिसमें 2,16,401 ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,051 की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+