नहीं मिला खेल रत्न के लायक खिलाड़ी, 15 को मिलेंगे अर्जुन अवॉर्ड

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय चयन समिति ने इस साल के खेल रत्न पुरस्कार पर विचार करने के लिए सात नाम भेजे गए थे। लेकिन समिति ने इनमें से किसी की भी अनुशंसा खेल रत्न के लिए नहीं की। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इस साल किसी को भी खेल रत्न से सवाजा नहीं जाएगा।
इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया व विकास गौड़ा, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन, गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और पैराएथलीट देवेन्द्र झाझडिया के नाम छांटे गए थे। जिसमे से सबसे ज्यादा चर्चा जीव मिल्खा सिंह के नाम पर हुई। लेकिन आखिरकार समिति ने इसे खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि अर्जुन अवॉर्ड के लिए अनुशंसा किए गए नामों पर अंतिम फैसला करने का अधिकार खेल मंत्रालय का है। वह इनमें से कोई नाम हटा सकता है या इसमें अपनी तरफ से कोई नाम जोड़ भी सकता है।
15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार: आर अश्विन(क्रिकेटर), अखिलेश वर्मा(तीरंदाजी), टिंटू लूका(एथलेटिक्स), एचएन गिरिशा(पैरालिंपिक्स), वी दीजू(बैडमिंटन), गीतू एन्न जोश( बास्केटबॉल), जय भगवान( बॉक्सिंग), अनिर्बन लाहिड़ी(गोल्फ), ममता पुजारी, साजी थॉमस(नौकायन), हिना सिधू(शूटिंग), अनाका अलंकामनी(स्क्वॉश), टॉम जोसफ(वॉलीबॉल), रेणुबाला चानू(वेट लिफ्टिंग), सुशील राणा(कुश्ती)












Click it and Unblock the Notifications