ISIS के कश्मीर में पैर जमाने का सवाल ही नहीं, केंद्र को नहीं मिले सबूत
नयी दिल्ली। खबरें आ रही थी कि आंतकी संगठन आईएसआईएस जम्मू कश्मीर में अपने पैर पसार रहा है। वहां के नौजवानों को अपने संगठन में शामिल करने की जुगत कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने आज कहा कि ऐसी कोई खुफिया जानकारी नहीं है कि इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया कश्मीर में युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है।

राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मोतीलाल वोरा के एक सवाल के लिखित जवाब में इस बात की जानकारी दी कि ऐसी कोई खुफिया जानकारी नहीं है कि आईएसआईएस कश्मीर में अपनी पैठ बना रही है।
उन्होंने कहा कि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आईएसआईएस युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि दो तीन महीनों के दौरान कुछ अवसरों पर श्रीनगर में कुछ युवाओं ने आईएसआईएस के झंडे लहराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications