साल 2021 में भारत-चीन सीमा पर नहीं हुई घुसपैठ, NSO से कोई लेनदेन नहीं- रक्षा मंत्रालय

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज रक्षा मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा कि साल 2021 मे%E

नई दिल्ली, 9 अगस्त। मानसून सत्र के के दौरान आज रक्षा मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा कि साल 2021 में भारत-चीन सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई। वहीं पेगासस जासूसी कांड पर रक्षा मंत्रालय की ओर से संसद में पहली बार जवाब दिया गया। मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा कि एनएसओ समूह के साथ किसी भी तरह का लेनदेन नहीं हुआ है।

Recommended Video

    Pegasus Row | No transaction with Israel NSO Group | Defence Ministry | Parliament | वनइंडिया हिंदी
    RAJYASABHA

    बता दें कि विपक्षी दल पिछले कई दिनों से पेगासस मामले पर सरकार से जवाब मांग रहे थे। आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दलों ने पेगासस मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दल कह रहे थे कि सरकार बताए कि उसने इजरायली कंपनी की सेवाएं ली थीं या नहीं? आखिरकार सरकार को विपक्ष के सामने झुकना ही पड़ा। सरकार ने सदन में कहा कि भारतीय सेना की तरफ से पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल नहीं किया गया, इसीलिए एनएसओ ग्रुप के साथ कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ।बता दें कि पेगासस स्पाइवेयर इजरायली साइबर इंटेलिजेंस फर्म एनएसओ ग्रुप द्वारा बनाया गया एक निगरानी सॉफ्टवेयर है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में बीजेपी की नई रणनीति, विरोधी खेमे में शुरू की सेंधमारी

    क्या है पेगासस विवाद
    हाल ही में केंद्र सरकार पर पेगासस स्पाईवेयर से देश की कई बड़ी हस्तियों की निगरानी करने का आरोप लगा था। सरकार ने जिन लोगों की निगरानी की उनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दो यूनियन मिनिस्टर और 40 पत्रकारों समेत कुल 300 लोग शामिल थे। लेकिन केंद्र सरकार इन आरोपों से साफ इंकार करती रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+