'दोबारा दूल्हा बने नीतीश को कोई लड़की नहीं पहना रही वरमाला'
बक्सर। बिहार चुनाव को लेकर बहुत सारी बातें हो रही है लोगों ने एक-दूसरे पर आरोपों की छड़ी लगा दी है जिसमें भाजपा वाले भी बहुत ज्यादा आगे हैं।
भाजपा ने धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन के नीतीश कुमार के रूप में दूल्हा होने के दावे पर सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश दोबारा शादी के लिए जा रहे हैं और कोई लडकी दूसरी बार शादी करने वाले को वरमाला पहनाना नहीं चाहती।
'दोबारा दूल्हा बने नीतीश को कोई लड़की नहीं पहना रही वरमाला'
गौरतलब है कि मोदी का चयह बयान राजद प्रमुख लालू के उस बयान पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महागठबंधन के तो नीतीश कुमार दूल्हा हैं लेकिन एनडीए में दूल्हा कौन हैं।
एनडीए में सीएम उम्मीदवार नहीं
आपको बता दें कि जदयू-राजद-कांग्रेस ने नीतीश को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है जबकि राजग ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लडने की घोषणा की हुई है।













Click it and Unblock the Notifications