उद्धव सरकार ने दिया आदेश, महाराष्ट्र के स्कूलों में कोई फीस वृद्धि नहीं होगी
उद्धव सरकार ने दिया आदेश, महाराष्ट्र के स्कूलों में कोई फीस वृद्धि नहीं होगी
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में हजारों लोग नौकरी गंवा चुके हैं वहीं हर दिन काम करके पैसा कमाने लोग इस दौरान घरों में बैठे हुए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के स्कूलों में इस नए सत्र में कोई भी फीस वृद्धि न करने का आदेश दिया हैं। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए शुल्क वृद्धि नहीं करने के निर्देश देने के साथ स्कूलों को नए गाइडलाइन जारी की हैं। शिक्षा विभाग ने महाराष्ट्र के सभी शिक्षण संस्थानों से कहा है कि वे किसी भी माता-पिता को शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 के लिए शेष शुल्क का भुगतान करने के लिए बाध्य न करें।


बता दें वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के स्कूलों में नए सत्र में छात्रों का एडमीशन व्हाट्सअप पर करने का आदेश दिया हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के शिक्षा विभाग ने अनुमति भी दे दिया है। इससे पहले यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्देश दिया गया थाइसके लिए स्कूल प्रबंधन प्रधानाचार्य और शिक्षक के मोबाइल नंबर का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं जिससे पिछली कक्षा में पास हुए छात्र अगली कक्षा में दाखिले के आवेदन कर सकते हैं। छात्र या उनके अभिभावक व्हाट्सएप पर ही ब्यौरा दे सकते हैं और प्रोविजनल के तौर पर दाखिला ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications