क्या BCG का टीका कोरोना के संक्रमण को रोकने में सक्षम है? जानिए WHO ने क्या कहा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को जकड़ लिया है और विश्वभर में इस वायरस के संक्रमण के कारण 1.34 लाख लोगों की जान गई है जबकि इस वायरस के कारण 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। इसका वैक्सीन ढूंढने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात एक किए हुए हैं। इस बीच कोरोना के प्रभाव को खत्म करने के कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। ऐसे ही एक दावे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का बयान आया है।
Recommended Video

बीसीजी वैक्सीन के कोरोना से बचाने के कोई सबूत नहीं-WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हाल ही में प्रकाशित तीन प्री-प्रिंट स्टडी की समीक्षा की गई है जिसमें बीसीजी टीकाकरण वाले देशों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम होने का दावा किया गया है। WHO ने साफ किया है कि इस बात के 'कोई सबूत नहीं' हैं कि मुख्य रूप से ट्यूबरक्लोसिस के खिलाफ इस्तेमाल में लाया जाने वाला बीसीजी वैक्सीन इस वायरस से बचा सकता है।

क्लीनिकल रिलेवेंस की भी जानकारी नहीं
दरअसल, इसके पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये टीका कोरोना से बचाव में फायदेमंद साबित हो सकता है। WHO द्वारा एक वैज्ञानिक ब्रीफिंग में कहा गया है कि पशु और मानव दोनों पर किए गए रिसर्च के एक्सपेरिमेंटल एविडेंस हैं कि बीसीजी वैक्सीन का प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) पर गैर-विशिष्ट प्रभाव पड़ता है, इन प्रभावों की अच्छी तरह से विशेषता नहीं है और उनके क्लीनिकल रिलेवेंस की भी जानकारी नहीं है।

कोरोना से अमेरिका में सबसे अधिक मौतें
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि दो क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं और इनके उपलब्ध होने पर साक्ष्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। WHO ने सावधान करते हुए कहा कि बीसीजी वैक्सीन ट्यूबरक्लोसिस के गंभीर परिणामों को रोकने में मददगार है लेकिन स्थानीय आपूर्ति होने पर इससे बीमारी बढ़ने और मौतों के मामलों में इजाफा भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या यूएस में 27000 को पार कर चुकी है। गुरुवार को अमेरिका में 2600 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को अमेरिका में कोरोना वायरस से 2228 मौते हुई।












Click it and Unblock the Notifications